
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म भारत से कमबैक करने जा रही हैं जिसमें सलमान खान भी हैं।
प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक निक जोनास के बीच अफेयर की खबरें लगातार आ रही हैं। अभी कुछ दिन पहले दोनों की आई तस्वीरों ने इस अफवाह में आग में घी डालने का काम किया था। नई खबर यह आ रही है कि निक जोनास के भाई केविन जोनास को प्रियंका सुपर अॉरम लगती हैं।
जी हां, निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के बीच अफेयर होने की खबरों के बीच यह नई बात सामने आ रही है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास उनके परिवार के किसी के विवाह कार्यक्रम में गए थे। जहां पर प्रियंका की मुलाकात निक जोनास के भाई केविन जोनास से भी हुई। इस बारे में जब केविन जोनास से पूछा गया कि क्या वह पहली बार प्रियंका चोपड़ा से मिले हैं। इस पर उन्होंने कहा कि वह पहले भी प्रियंका चोपड़ा से मिल चुके हैं और उन्हें वह सुपर ऑसम लगती हैं। लेकिन उनका मानना है कि यह कहने ना कहने का अधिकार मात्र निक जोनास को है। निक उन्हें जो चाहे वह कह कर पुकार सकता हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को 2017 में एक साथ पहली बार देखा गया था। तब से लेकर अब तक दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है।
from Jagran Hindi News - entertainment:bollywood https://ift.tt/2LW9NUg

No comments:
Post a Comment