
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर अपने करीबी दोस्त आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगी। इस बात की पुष्टी सोनम के पिता अनिल कपूर ने की है।
बताते हैं कि सोनम कपूर की शादी की तैयारी जोर-शोर से शुरु हो चुकी है। इतना ही नहीं कार्ड छपने शुरू हो चुके हैं। वही गहने और कपड़ों की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। घर में सजावट भी कर दी गई है। हाल ही में कपूर और आहूजा फैमिली की तरफ से अॉफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि, कपूर और आहूजा परिवार यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि हम सोनम और आनंद की शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। वेडिंग मुंबई में 8 मई को होगी। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी को बरकरार रखें। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए घन्यवाद।
आपको बता दें कि, पिछले दिनों मुंबई में हुए एक इवेंट में आये सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर ने कहा था कि सोनम कपूर के शादी से जुड़ी किसी भी बात को मीडिया से नहीं छिपाया जायेगा। उन्होंने कहा था कि जब सही समय आएगा वह इस प्रश्न का उत्तर देंगे। और लगता है कि अब यह सही समय आ गया है।
from Jagran Hindi News - entertainment:bollywood https://ift.tt/2rceccR
No comments:
Post a Comment